
By Jayjeet
इसे संयोग माना जाए या देशभर के नेताओं के खिलाफ एक साजिश कि भर चुनाव के मौसम में ‘कलंक’ नाम से मूवी रिलीज कर दी गई। इसको लेकर सभी दलों के नेताओं ने पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर चिंता जताई है। इस संबंध में शनिवार सुबह एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई। इसमें हुई चर्चा का पेश है सार :
एक नेता : ये ‘कलंक’ का क्या चक्कर है भाई?
दूसरा नेता : दादा, ये एक मूवी है।
तीसरा नेता : तो क्या ये हम नेताओं को टारगेट कर बनाई गई है?
चौथा नेता : हां, ऐसा ही लगता है।
पांचवां नेता : तो यह तो हमारे खिलाफ साजिश है।
सभी नेता (पार्टी लाइन से ऊपर उठकर) : तो चलो, सभी मिलकर इस पर बैन की मांग करते हैं…
अब चुनाव आयोग इस पर विचार कर रहा है।