
दो आत्माएं देवलोक गमन के रास्ते पर मिलीं…
पहली वाली : तुम कहां से हो?
दूसरी वाली : भोपाल से
पहली : क्या हुआ था?
दूसरी : अब क्या बताएं। डॉक्टर्स ने, बीवी ने खूब समझाया कि सिगरेट छोड़ दो। पर नहीं छूटी। …. अच्छा तो तुम कहां से हो?
पहली : दिल्ली से…. हमारे साथ..
दूसरी : मत बताओ भैया तुम तो। सब मालूम है। बस तनिक दूर रहना। हमें पैसिव ‘स्मोगिंग’ से थोड़ा डर लगता है…