
सटायर डेस्क। हर साल की तरह साल 2019 के लिए भी रिजोल्यूशन (संकल्प) लेने का समय आ गया है। हमने इस संबंध में बात की 3 लड़कों और 3 लड़कियों से। वे बता रहे हैं साल 2019 के लिए उनके रिजोल्यूशन। अगर आप भी लड़के या लड़की हैं तो ये रिजाेल्यूशन इनसे उधार ले सकते हैं।
लड़का नंबर 1 : पिछले साल मैंने रिजोल्यूशन लिया था कि मैं अपनी जिंस धो लूंगा। पर इस साल तो पक्का है भाई, मैं अपनी जिंस धो ही लूंगा।
लड़का नंबर 2 : मैं इत्ती प्रैक्टिस करूंगा, इत्ती प्रैक्टिस करूंगा कि शीर्षासन करते-करते ही पूरी बोतल गटक सकूं। बाबाजी की कसम।
लड़का नंबर 3 : ‘और बताओ, क्या चल रहा है’, मैं इस साल एक बार भी नहीं बोलूंगा…
लड़की नंबर 1 : : इस साल वजन कम करके ही मानूंगी, भले ही फोटो शॉप की मदद लेनी पड़े।
लड़की नंबर 2 : मैं पिछले दो साल से स्कूटी चला रही हूं, पर सोच रही हूं कि इस साल चलाना सीख ही लूं। रास्ते में चलने वाले बेचारे कब तक भगवान भराेसे रहेंगे।
लड़की नंबर 3 : इस साल मैं अपने बॉयफ्रेंड से मेकअप के लिए बार-बार पैसे नहीं मांगूंगी। उसने पतंजलि वाले बाबाजी की नैचुरल क्रीम खरीदकर दे दी है। और क्या जान लोगे बच्चे की!!