हिंदी सटायर डेस्क। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। हिंदी सटायर ने भी अपना घोषणा-पत्र जारी किया है। इसमें 7 प्रमुख वादे किए गए हैं :
1. युवाओं खासकर लड़कों के लिए हर माह सनी लियोनी के 5 खास वीडियो फ्री में उपलब्ध करवाए जाएंगे। लड़कियों के लिए हर चौराहे पर सेल्फी पाइंट खोले जाएंगे।
2. शादीशुदा महिलाओं को ऐसे रोबोट उपलब्ध करवाए जाएंगे जो बिल्कुल पतियों की तरह हर बात मानेंगे।
3. पतियों को सप्ताह में कम से दो दिन सुबह की चाय बनाने की छूट मिलेगी। ठंड के दिनों में बर्तन धोने के लिए गुनगुना पानी भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
4. सरकारी कर्मचारियों को लंच के बाद दो घंटे का ऑफिशियल स्लीपिंग ब्रेक उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे अच्छे से खाना पचा सके।
5. नागिन डांस करने वालों को हर डांस के बाद फ्री में एक बोतल दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा हर कस्बे में ‘नागिन डांस ट्रेनिंग सेंटर’ भी खोले जाएंगे।
6. स्टूडियो में गला फाड़कर बहस करने वाले एंकर्स के लिए हर माह 5 बोटल टॉनिक फ्री में दिया जाएगा, ताकि चिल्लाचोट करने के लिए उन्हें और भी एनर्जी मिल सके।
7. सीनियर मेल सिटीजन्स को बैंकॉक और पटाया की तीर्थयात्रा करवाई जाएगी, ताकि उनके बचे हुए अरमान पूरे हो सके।
(Disclaimer : यह खबर कपोल-कल्पित है।)
(Photo Courtesy : grihshobha. in)
इसका वीडियो देखने के लिए क्लिक करें यहां