
पेरिस/नई दिल्ली। लगातार बुरी खबरों के बीच कांग्रेस के लिए अंतत: एक अच्छी खबर भी आ ही गई। यूनेस्को ने कांग्रेस को ‘वर्ल्ड हैरिटेज पार्टी’ घोषित कर दिया है। ऐसा 134 साल पुरानी पार्टी की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के मकसद से किया गया है। इसके साथ ही पार्टी के दिल्ली स्थित अकबर रोड मुख्यालय को वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दे दिया गया है।
यूनेस्को के इस कदम का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “इससे उन असामाजिक तत्वों को गहरा झटका लगेगा जो पिछले कुछ अरसे से ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ कहकर इसे खत्म करने की कसमें खा रहे थे।”
गौरतलब है कि यूनेस्को इससे पहले भारत में हम्पी, अजंता-एलोरा, कुतुब मीनार सहित 37 स्थलों को हैरिटेज साइट घोषित कर चुका है। कांग्रेस मुख्यालय का नंबर 38वां है।
(Disclaimer : यह खबर कपोल-कल्पित है। )