
जल्दी ही शादियों का मौसम आ जाएगा। रिश्ते देखे भी जाने लगे हैं ..
तो
लड़की का पिता रिश्ता लेकर आया…
लड़की का पिता : लड़का क्या करता है?
लड़के का पिता : लड़का एडमिन में है…
लड़की का पिता : तो समाज की पूरी रिस्पॉन्सिबिलिटी भी होगी? (कटाक्ष का भाव महसूस करें)
लड़के का पिता (गर्व से) : हां जी, वही तो मेन काम है..
लड़की का पिता (अपने रिश्तेदारों से) : उठो रे। लड़का फोकटा है। स्साला वाट्सएप ग्रुप चलाता है
लड़के के पिता ने लाख सफाई दी कि लड़का एक मल्टीनेशनल कंपनी के CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) में एडमिन मैनेजर है।
पर…
बस लड़की वाले तो ये चले, वो चले..
लड़केवालों के हित में जारी …