
(smart city in heavy rain) हिंदी सटायर डेस्क। देश में स्मार्ट सिटीज पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि बारिश में ये स्मार्ट सिटीज कैसे रिएक्ट करेंगी। इसका खुलासा केंद्र सरकार के ताजा ड्रॉफ्ट से होता है जो एक्सक्लूसिवली हिंदी सटायर के हाथ लगा है। इस ड्रॉफ्ट के अनुसार smart-city में ये 5 क्वालिटीज होंगी :
1. भारी बारिश में सिटी के सारे नालों का पानी पूरे शहर में एक जगह एकत्र हो जाएगा और सिटी अपने आप स्वीमिंग पुल में तब्दील हो जाएगी। लोग स्वीमिंग का मजा ले सकेंगे।
2. और ज्यादा हेवी रेन होने पर सिटी वेनिस शहर में बदल जाएगी। Ola जैसी सर्विस प्रोवाइडर्स Boats On Call जैसी सेवाएं प्रदान करेंगी। गौरतलब है कि वेनिस इटली का ऐसा शहर है जहां कारों से ज्यादा नावें चलती हैं।
3. अभी बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढे होते हैं। स्मार्ट सिटी की सड़कें केवल बादलों को देखकर ही अपने आप गड्ढों में बदल जाया करेंगी। इसके लिए सड़कों पर स्पेशल सेंसर लगाए जाएंगे। इससे ठेकेदारों और निर्माण विभागों के अफसरों की मेहनत बचेगी।
4. बारिश होने पर सड़कें खुद बहकर हमारे घरों तक पहुंच जाया करेंगी। इससे लोगों को भारी बारिश में गायब सड़क को ढूंढ़ने की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
5. बारिश में जाम लगने पर लोगों के वाहनों के हॉर्न अपने आप बजने लगेंगे। इससे लोगों के हाथ फ्री रहेंगे और वे मोबाइल पर वाट्सऐप पर अपने फंसे होने का ताजा अपडेट डाल सकेंगे। स्मार्ट सिटी में भारी बारिश के बावजूद वाई-फाई चालू रहेंगे।
(Disclaimer : यह खबर कपोल-कल्पित है। इसका मकसद केवल स्वस्थ मनोरंजन और सिस्टम पर कटाक्ष करना है, किसी की मानहानि करना नहीं।)
# smart city