
हिंदी सटायर डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन रूसी प्रीमियर व्लादिमीर पुतिन के साथ पहली शिखर वार्ता के लिए रूस पहुंच गए हैं। उनकी आज दोपहर में लंच के बाद पुतिन के साथ बातचीत होने जा रही है। इस बातचीत से ठीक पहले जोंग ने एक भारतीय टीवी चैनल के साथ बहुत ही संक्षिप्त बातचीत की। पेश है बातचीत के अंश :
किम जॉन्ग : अब बता भी दो यार कि हमारे पास कितने परमाणु बम हैं?
भारतीय टीवी चैनल वाला : क्यों, आपको इससे क्या? ये हमारा काम है…
किम : भाई, अब से थोड़ी देर बात पुतिन के साथ मेरी पहली मीटिंग होने वाली है। ट्रम्प की तरह वो स्साला भी पहला सवाल यही पूछेगा कि हमारे पास कितने परमाणु बम हैं।
(Disclaimer : कहने की जरूरत नहीं कि यह खबर कपोल-कल्पित है।)